February 20, 2026 4:21 am

मणिपुर पर पीएम के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा..

78 दिन हो चुके है लेकिन मणिपुर में हिंसा शांत नहीं हुई है. अब इसकी आंच संसद तक पहुँच गयी है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार की इतनी लेट प्रतिक्रिया आने की वजह पूछ रहा है.

मणिपुर पर पीएम के बयां पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “पीएम मोदी ने मणिपुर के बारे में सदन के बाहर बयान दिया जबकि उन्हें सदन के अंदर पहले बयान देना था फिर बाहर दे सकते थे लेकिन उन्होंने पहले ही बाहर बयान दे दिया। जब सदन चल रहा है तो सभी नेता अपने सदस्यों को पहले बयान दे फिर बाहर दे क्योंकि ये हमारी ड्यूटी होती है। पीएम मोदी ने इस पर अपनी विफलता दिखाई। मणिपुर के सीएम को बर्खास्त जरूर करना चाहिए”.

क्या कहा रक्षा मंत्री ने 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “मुझे लगता है कि चर्चा के प्रति विपक्ष गंभीर नहीं है क्योंकि सरकार तो चाहती है कि मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। PM मोदी ने भी कहा है कि जिस प्रकार की घटना हुई है उससे पूरा राष्ट्र शर्मसार हुआ है और उन्होंने मामले में कठोर कार्रवाई करने के लिए भी कहा है”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer