November 1, 2025 12:51 am

Chandrayaan 3 ने चाँद पर की सफल लैंडिंग 

Google
Google

Chandrayaan 3 Landing : भारत के चंद्रयान-3 ने इतिहास रचते हुए चांद (Moon) के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है. ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 के Vikram Lander ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर दी है. भारत की इस एतिहासिक सफलता के बाद PM Modi ने संबोधित करते हुए देश और वैज्ञानिकों को बधाई दी.

6 बजकर 04 मिनट पर हुई लैंडिंग

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर हर किसी की नजर बनी हुई थी. पूरे भारतवर्ष में इसकी लैंडिंग को लेकर लोगों के बीच उत्साह देखा गया. हर आम से लेकर खास तक को चंद्रयान-3 की लैंडिंग का इंतजार था, और उनका ये इंतज़ार शाम 6 बजकर 04 मिनट पर ख़त्म हुआ. चंद्रयान-3 का लैंडर चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग करते हुए इतिहास रच दिया.

दुनियाभर में मनाया जा रहा जश्न 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का भारत के साथ ही पूरी दुनिया में जश्न मनाया जा रहा है. वाशिंगटन डीसी में चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी गयीं। वहीँ सोशल मीडिया पर भी दुनियाभर के लोग भारत को बधाई दे रहे हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer