चंडीगढ़: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपना स्तीफा सौंप दिया. बता दें ये फैसला उन्होंने खुद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद लिया है.
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ‘आप सबको पता है, मेरी छवि खराब करने के लिए एक माहौल क्रिएट किया गया है. एक जूनियर महिला कोच ने मुझपर झूठे आरोप लगाए हैं. मैं चाहता हूं, इन झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दूध का दूध और पानी का पानी होने के बाद मुख्यमंत्री मेरे मंत्री पद को लेकर फैसला लेंगे.
क्या है मामला
जूनियर महिला कोच ने खेल मंत्री पर आरोप लगाया हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपने घर पर बुलाया और छेड़छाड़ की. महिला ने बताया कि कुछ महीने पहले ही खेल विभाग में बतौर कोच उसकी ज्वाइनिंग पंचकूला में हुई थी, लेकिन मंत्री संदीप सिंह ने हस्तक्षेप कर तबादला करवा दिया था.





