April 28, 2026 12:21 am

झारखंड सरकार के खिलाफ जैन समुदाय उतरा सड़कों पर

jain-community-protest-in-against-jharkhand-government

मुंबई: झारखंड सरकार के खिलाफ जैन समुदाय इस समय काफी आक्रोशित है. लोग आज सड़कों पर उतरे और नारेबाजी करके अपना विरोध प्रदर्शन जताया. मुंबई, झारखण्ड सहित कई जगहों पर प्रदर्शन हुए.

क्या है पूरा मामला

दरअसल झारखण्ड सरकार ने जैनों के तीर्थ स्थानों में से एक ‘श्री सम्मेद शिखरजी’ को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है. इस घोषणा के बाद से ही जैन समुदाय में झारखंड सरकार को लेकर आक्रोश है. रविवार को मुंबई सहित देश भर में इस फैसले को लेकर लोगों ने विरोध जताया.

ANI के अनुसार मुंबई में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती किया गया. बता दें कि जैन समुदाय आज पूरे देश भर में झारखंड सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. जैन समाज का मानना है कि इससे यह पवित्र तीर्थ स्थान दूषित होगा. इसी कारण से लोग आज सड़कों पर विरोध करने उतरे हैं.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer