April 28, 2026 12:36 am

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की फायरिंग, 2 लोगों की मौत, 8 घायल

Terrorists fired in Jammu and Kashmir, 2 killed, 8 injured

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी गांव में आतंकवादियों ने एक बार फिर फायरिंग की है. जिसमे 8 लोग घायल हो गए है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ पर 2 लोगों की मौत हो गयी है.

जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में रविवार देर शाम आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी. इस घटना में कुल 8 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है. घायलों को राजौरी के मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है जहां 2 लोगों ने दम तोड़ने की सूचना मिली है.

ADGP जम्मू मुकेश सिंह ने इस घटना के बारे में बताया कि राजौरी के अपर डांगरी गांव में करीब 50 मीटर की दूरी पर 3 घरों में फायरिंग की गई. इसमें 8 लोग घायल हुआ, इनमे से एक की मौत मौके पर ही हो गयी और एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. बाकि 6 लोगों का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें

झारखंड: आदमखोर’ बाघ को पकड़ने के लिए बुलाये गए शिकारी

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये सरल उपाय

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer