May 12, 2025 3:23 am

अधिक समय टिकेगा नहीं विपक्ष का INDIA गठबंधन

  • BRS एमएलसी के कविता ने कहा INDIA गठबंधन ज्यादा नहीं चलेगा 
  • ऐतिहासिक रूप से इस देश में प्री-पोल गठबंधन बहुत सफल नहीं रहे
  • OBC महिलाओं को शामिल नहीं किये जाने का दुःख

दिल्ली: महिला आरक्षण बिल पर BRS एमएलसी के कविता ने कहा “आज INDIA का जो गठबंधन है वो कल तक रहेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है क्योंकि 5 राज्यों (States) के चुनाव होंगे और संसद चुनाव से पहले सीट-बंटवारे का मुद्दा होगा। उसके बाद स्थिति अलग होगी। जब नतीजे आएंगे, तो उसके बाद स्थिति अलग होगी।”

ऐतिहासिक रूप से इस देश (Bharat) में प्री-पोल गठबंधन बहुत सफल नहीं रहे हैं इसलिए हम निश्चित रूप से इंतजार करेंगे। लेकिन BRS एक राष्ट्रीय पार्टी है जिसका राष्ट्रीय एजेंडा और यूनिवर्सल एजेंडा है। यह कर्नाटक में एक एजेंडा और तेलंगाना में दूसरे एजेंडे वाली कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं है।”

OBC महिलाओं को शामिल नहीं किये जाने का दुःख

BRS एमएलसी के कविता ने महिला आरक्षण को लेकर कहा “ये पूरे महिलाओं का हक है हम सब जश्न मनाएंगे। ये कोई बीजेपी की देन नहीं है हम सब लोगों ने जमकर आंदोलन किया, सारे पार्टियों पर दबाव डाला तब जाकर ये बिल बना है। इसमें OBC महिलाओं को शामिल नहीं किया गया है इसका हमें दुख है। इस बिल को तुरंत क्यों लागू नहीं किया जा रहा है? आप महिलाओं को एक तरफ से कह रहे हो कि आप उनके साथ हो लेकिन महिलाओं को ये अभी तक महसूस नहीं हो रहा है।”

ये भी पढ़ें:- 8 साल पुराने मामले में कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह को पुलिस ने घर से किया…

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer