February 19, 2026 4:39 pm

Chandrayaan 3 : लैंडिंग को लेकर यूपी के मंदिरों में हो रहे हवन

Google

आज भारत सहित पूरी दुनिया के लिए बड़ा दिन होने वाला है. क्योंकि आज ही चंद्रयान 3 चाँद पर उतरेगा. ऐसे में सभी कि दिल की धड़कन बढ़ी हुई है. वहीँ यूपी में कई जगह पर हवन किया गया.

23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी के कामाख्या मंदिर में हवन किया गया. वहीँ प्रयागराज के श्री मठ बाघंबरी गद्दी में भी हवन किया जा रहा है।

बदला जा सकता है समय 

अहमदाबाद में स्थित इसरो अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने चंद्रयान-3 के उतरने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ’23 अगस्त को, चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के 2 घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर हालात के आधार पर हम निर्णय लेंगे कि लैंडिंग प्रोसेस को आगे बढ़ाया जाए या नहीं.’ अगर कुछ गड़बड़ी लगती है तो लैंडिंग 27 अगस्त को कर दी जाएगी.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer