February 3, 2026 4:09 pm

राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा उठाने जा रहे बड़ा कदम 

राजस्थान में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा अब सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं. और अब वो बड़ी तैयारी कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि “अगले 5-7 दिनों में हम एक बड़ी रैली करेंगे, जिसमें लगभग 50,000 लोग आएंगे, रैली के बाद हम तय करेंगे कि क्या करना है. मैं लोगों के बीच जाऊंगा और महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाऊंगा. पूरे मंत्रिपरिषद का नार्को टेस्ट होना चाहिए.

आरोपी सरकार में बैठे हैं 

पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि “आरोपी सरकार में बैठे हैं और उनकी वजह से राजस्थान महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और अत्याचार में नंबर 1 बन गया है। मुझे विधानसभा में बोलने के अधिकार, राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और अन्य अत्याचार का विरोध करने पर बर्खास्त किया गया”.

आगे उन्होंने कहा “सरकार ने मेरे साथ नाइंसाफी की है, अन्याय किया है। मुझे इस मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया। वे मुझसे इस्तीफा मांग लेते, मुझे नोटिस दे देते या मुझे बता देते पर उन्होंने सीधा बर्खास्त कर दिया। विधानसभा में मुझे वक्तव्य नहीं देने दिया गया…सभी मंत्रियो का नार्को टेस्ट कराना चाहिए, 60% से ज्यादा मंत्री दोषी पाए जाएंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं सदा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा”.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer