April 28, 2026 1:42 am

Happy New Year 2023: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, राहुल गाँधी समेत तमाम नेताओं ने दी नए साल की बधाई

Happy New Year 2023: President Draupadi Murmu, PM Modi, Rahul Gandhi and other leaders congratulated for the new year

नई दिल्‍ली: पूरा देश नया साल का जश्‍न अपने-अपने अंदाज में मना रहा हैं. नए साल के मौके पर राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री समेत पक्ष एवं विपक्ष के तमाम नेताओं ने देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं! विदेशों में रहने वाले सभी साथी नागरिकों और भारतीयों को बधाई और शुभकामनाएं। वर्ष 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए। आइए हम देश की एकता, अखंडता और समावेशी विकास के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का संकल्प लें.

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपका 2023 शानदार हो! यह आशा, खुशी और ढेर सारी सफलता से भरा हो। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए कहा “साल 2023 की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आये।”

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और महासचिव ने दी बधाई

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने नए साल की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि “उम्मीद है, 2023 में, हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी, मोहब्बत की दुकान”. वहीँ कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गाँधी ने बधाई देते हुए कहा “आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer