April 28, 2026 12:22 am

झारखंड: आदमखोर’ बाघ को पकड़ने के लिए बुलाये गए शिकारी

tiger

रांची: झारखंड का वन विभाग इस समय एक ‘आदमखोर’ बाघ को पकड़ने में लगा हुआ है. जिसके लिए 50 ‘ट्रैप’ कैमरे, एक ड्रोन और बड़ी संख्या में कर्मचारियों को तैनात किया गया है. बता दें इस तेंदुए ने पलामू मंडल में 10 दिसंबर से अब तक 4 बच्चों की जान ले ली है.

हैदराबाद के शिकारी लगे पकड़ने में

एक अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए हैदराबाद के रहने वाले मशहूर शिकारी नवाब शफत अली खान को बुलवाया है. तेंदुए ने जिले के 50 से अधिक गांवों में आतंक मचाया हुआ है. आलम ये है कि वन विभाग ने लोगों को सूर्यास्त के बाद घर से बाहर निकलने से मना किया है.

घरों में दुपके लोग

गांव के लोगों ने बताया कि ‘तेंदुए के डर से हमारी रातों की नींद उड़ी हुई है. महिलाएं और बच्चे सहमे हुए हैं. यहाँ पर शाम को कर्फ्यू जैसी स्थिति बन जाती है.’ लोग रात में घरों से बाहर निकलने से दर रहे है. गढ़वा वन प्रभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित करने के लिए राज्य के मुख्य वन्यजीव वार्डन को एक प्रस्ताव भेजा था.

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer