February 19, 2026 7:07 pm

Chandrayaan 3: प्रकाश राज ने एक बार फिर किया ट्वीट

Chandrayaan 3: प्रकाश राज इन दिनों अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में हैं और इसके लिए उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है. इतना ही नहीं अब तो Prakash raj के खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज हो चुका है और कानूनी विवाद में फंसने के बाद उन्होंने फिर से एक नया ट्वीट किया है.

प्रकाश राज के खिलाफ जब FIR दर्ज हुई तब उन्होंने एक नए पोस्ट में अपने पुराने ट्वीट को लेकर सफाई दी है. हालांकि, उन्हें एक बार फिर उनके नए पोस्ट के लिए भी जमकर लताड़ा जा रहा है और नेटिजन्स उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं.

क्या कहा एक्टर ने 

Prakash raj ने नए ट्वीट में सफाई देते हुए लिखा, ‘नफरत केवल नफरत देखती है…मैं हमारे केरल चायवाला का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था, ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो चुटकुला आप पर है..बड़े हो जाओ”

UP Ka Agenda
Author: UP Ka Agenda

What does "money" mean to you?
  • Add your answer